Sunday, January 30, 2011

उस घर में कभी धन की कमी नहीं होती..

जब भी हमारे घर में किसी विशेष तीज-त्यौहार पर या पूजा के अवसर पर नारियल को हमेशा पूजा में जरुर रखा जाता है। बिना नारियल के कोई भी शुभ कार्य सम्पन्न नही होता है। हमारी भारतीय परंपरा के अनुसार नारियल से अतिथियों का स्वागत किया जाता है क्योंकि नारियल को शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। वैसे तो नारियल बाजार में आसानी से मिल जाता है। लेकिन बाजार में जो नारियल मिलता है उसमे सामान्य रुप से हमें दो काले बिन्दु दिखाई देते हैं। ये बिन्दु ही नारियल की आंख कहलाती है। बहुत कम ऐसे नारियल होते हैं। जिस पर एक ही आंख हो ऐसा नारियल ही एकाक्षी नारियल कहलाता है। एकाक्षी नारियल दुर्लभ होता है। इसलिए चमत्कारी माना जाता है। एकाक्षी नारियल को सिर्फ घर में रखा जाना ही बहुत शुभ फल देने वाला माना जाता है। यह नारियल घर में सुख, सम्पति, ऐश्वर्य और आनंद देता है। इसे सुघांने मात्र से किसी भी स्त्री की प्रसव पीड़ा बहुत कम हो जाती है। जिन्हे संतान नहीं होती उन्हे एकाक्षी नारियल के घोल पिलाने संतान की प्राप्ति होती है। एकाक्षी नारियल को यदि चांदी से कवर करवाकर उसे तिजोरी में रखा जाता है तो उस घर में कभी धन की कमी नहीं होती।

No comments: