Thursday, February 10, 2011

प्यार को पाने के लिए रखें, राशि अनुसार लकी चार्म.............

अगर आप इस वेलेंटाइन डे को यादगार बनाना चाहते है तो इस दिन आप लकी चार्म अपने साथ रखें।जी हां, अगर आप अपनी राशि के अनुसार लकी चार्म अपने पास रखें और फिर अपने प्यार का इजहार करें तो, आपका लक जरूर साथ देगा और आपका वेलेंटाइन डे हमेशा के लिए यादगार बन जाएगा।

मेष- मेष राशि वालों के लिए इस वेलेंटाइन डे का लकी चार्म लाल हकीक रहेगा

वृष- वृष राशि वाले इस वेलेंटाइन डे पर लकी चार्म के रूप में सफेद कोड़ी अपने पास रखें।

मिथुन- गणेश रूद्राक्ष आपके लिए बहुत लकी रहेगा।

कक- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा है इसलिए आप अपने लकी चार्म के रूप में चांदी का चंद्रमा साथ रखें।

सिंह- आप अपने साथ लकी चार्म के रूप में सोने या तांबे का बना सूर्य का लॉकेट साथ में रखें या पहने।

कन्या- आपकी राशि के अनुसार इस वेलेंटाइन डे का लकी चार्म गणेश जी का लॉकेट है इसे पहने या अपने साथ रखें।

तुला-आपके लकी चार्म के रूप में गौमती चक्र सर्वश्रेष्ठ रहेंगे।

वृश्चिक- मंगल की इस राशि के लोग हाथी दांत से बनी किसी वस्तु का लॉकेट गले में पहनें या अपने साथ रखें।

धनु- आपकी राशि का स्वामी गुरु है इसलिए आप हल्दी की गांठ को अपना लकी चार्म बनाएं।

मकर- फिरोजा रत्न लॉकेट में बना कर पहने तो वो आपके लकी चार्म का काम करेगा।

कुंभ- शनि देव की राशि के लोग अष्ट धातु की अंगुठी को अपना लकी चार्म बना कर पहनें।

मीन- इस वेलेंटइन डे पर आपका लकी चार्म गोल्ड से बनी कोई भी वस्तु हो सकती है।

No comments: